Punjab : माथा टेकने गई नाबालिग युवती अगवा कर ले गया युवक, पुलिस ने शुरू की जांच

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Jun, 2025 05:30 PM

minor girl who went to pay obeisance was kidnapped

थाना कुलगड़ी पुलिस ने घर से गुरु घर में माथा टेकने गई नाबालिग युवती को विवाह करवाने का झांसा देकर अपने साथ अगवाह करके ले जाने वाले युवक व उसके साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत युवती की मां के बयान पर मामला दर्ज किया है।

फिरोजपुर (परमजीत सोढी): थाना कुलगड़ी पुलिस ने घर से गुरु घर में माथा टेकने गई नाबालिग युवती को विवाह करवाने का झांसा देकर अपने साथ अगवाह करके ले जाने वाले युवक व उसके साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत युवती की मां के बयान पर मामला दर्ज किया है। 

थाना कुलगड़ी के एएसआई त्रिलोक सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में सिमरन कौर पत्नी बलदेव सिंह पुत्र भोला सिंह वासी साईयां वाला ने बताया कि उसकी बेटी बीती 21 जून को शाम के समय घर से गुरु घर साहिब में माथा टेकने गई थी, लेकिन वह घर वापिस नहीं लौटी। जब उसने अपनी बेटी को तलाश किया तो उसे पता चला है कि उसके गांव का रहने वाला युवक नीलु उर्फ मावी पुत्र मकबूल उसे अपने साथी अमन वासी सप्पां वाली की सहायता से विवाह करवाने का झांसा देकर अपने साथ अगवाह करके ले गया है। मामलें की जांच कर रहे त्रिलोक सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!