Punjab School Holiday: भीषण गर्मी के बीच राहत, शुक्रवार को पंजाब में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Edited By Vatika,Updated: 24 Apr, 2026 03:31 PM

may day holiday

भीषण गर्मी के कहर के बीच पंजाब के बच्चों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्कः भीषण गर्मी के कहर के बीच पंजाब के बच्चों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य में 1 मई (शुक्रवार) को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है, जिसके चलते राज्यभर के स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। दरअसल, 1 मई को ‘मई दिवस’ के रूप में सरकारी कैलेंडर में अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में छात्रों और कर्मचारियों को इस दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। 

PunjabKesari

राज्य में हीट वेव को लेकर अलर्ट                               
वहीं आपको बता दें कि उत्तर भारत में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पंजाब में भी तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले हफ्ते से गर्मी और ज्यादा तीव्र हो सकती है, जिससे खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!