मंगलवार को पंजाब के कई सारे इलाकों में बिजली रहेगी बंद! लगेगा लंबा Powercut

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Apr, 2026 11:20 PM

power outage in several areas of punjab on tuesday

जरूरी मरम्मत कार्य के चलते पंजाब के कई इलाकों में मंगलवार (21 अप्रैल) को लंबा पावर कट लगाया जाएगा। बिजली विभाग ने पहले ही इसकी सूचना जारी कर दी है। करीब 8 घंटे तक बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पंजाब डैस्क : जरूरी मरम्मत कार्य के चलते पंजाब के कई इलाकों में मंगलवार (21 अप्रैल) को लंबा पावर कट लगाया जाएगा। बिजली विभाग ने पहले ही इसकी सूचना जारी कर दी है। करीब 8 घंटे तक बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

नूरपुरबेदी क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद

नूरपुरबेदी में 11 केवी सरां फीडर की सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान बजरूड़, सरां, भाववाल, छज्जा, चौंतां और नंगल के मंड क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
काम के चलते समय कम या ज्यादा भी हो सकता है।

दसूहा में बिजली रहेगी बंद

दसूहा में 11 केवी आर्मी ग्राउंड और मिल्क प्लांट की मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इस दौरान सुपर मार्केट, होशियारपुर रोड, पैराडाइज कॉलोनी, जापानी कॉलोनी, कहिरवाली, कृष्णा कॉलोनी, पन्नवा रोड, अर्जना कॉलोनी, बंता सिंह कॉलोनी, डीएवी कॉलेज रोड, ब्लग्गन चौक, खेड़ा कोटली, भगत सिंह मार्केट, मोती नगर, साउथ सिटी, जीटी रोड, बस स्टैंड, किरपाल कॉलोनी, थाना दसूहा, डीएसपी ऑफिस, हाजीपुर चौक, सिनेमा चौक, हरदोथला रोड, आदर्श नगर, हाईवे प्लाजा, मिल्क प्लांट और निरवाणा कॉम्प्लेक्स में सप्लाई बंद रहेगी।

नंगल में बिजली सप्लाई प्रभावित

नंगल में 11 केवी विभोर साहिब फीडर की सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
इससे कलसेड़ा, बास, विभोर साहिब, पींघवाड़ी, खेड़ा बाग और स्वामीपुर इलाके प्रभावित होंगे।
समय में बदलाव संभव है।

श्री मुक्तसर साहिब में बिजली कट

श्री मुक्तसर साहिब में 11 केवी कॉलेज रोड और थांदेवाला यू.पी.एस. फीडर की सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

सुरसिंह में बिजली रहेगी बंद

सुरसिंह में 66 केवी स्टेशन से चलने वाले न्यू अर्बन और पुराना अर्बन क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

बनूर में भी रहेगा पावर कट

बनूर के गज्जू खेड़ा और भगड़ाना सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांवों और कस्बों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
समय में बदलाव हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!