Punjab : चुनाव के बीच बड़ी वारदात, चली ठा-ठा गोलियां व बरसाईं ईंटें!

Edited By Urmila,Updated: 14 Dec, 2025 03:52 PM

major incident took place in tarn taran

तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के गांव काजीकोट कलां में अकाली दल और आम आदमी पार्टी के बीच बड़ी संख्या में ईंट-पत्थर फेंके गए और फायरिंग हुई।

तरनतारन (रमन) : तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के गांव काजीकोट कलां में अकाली दल और आम आदमी पार्टी के बीच बड़ी संख्या में ईंट-पत्थर फेंके गए और फायरिंग हुई। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही DSP सिटी सुखबीर सिंह बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अकाली दल बादल पार्टी ने गांव की सड़क पर अपना बूथ लगाया था। जिसे लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई और बूथ सड़क के पीछे लगाने को कहा। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और बाद में उन्होंने छत से ईंटें फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग का भी आरोप लगाया है। पूरी गली में ईंटें बिखरी हुई हैं, जिससे लोगों में काफी डर का माहौल देखा जा रहा है।

DSP सिटी सुखबीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद को काबू में कर लिया गया है। इस बीच, SDM गुरमीत सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और सरकारी स्कूल में शांतिपूर्ण वोटिंग की जानकारी दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!