जालंधर में Muthoot Finance की शाखा पर लगे गंभीर आरोप, गायब हुआ...

Edited By Kamini,Updated: 29 Nov, 2025 05:20 PM

major allegation against jalandhar s muthoot finance branch

जालंधर के मुथूट फाइनेंस की शाखा पर बड़े आरोप लगे हैं।

जालंधल (कशिश) : जालंधर के मुथूट फाइनेंस की शाखा पर बड़े आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, शहर के रेलवे रोड स्थित मुथूट फाइनेंस शाखा पर एक गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपने 3 ग्राम की सोने की बालियां लगभग 12,000 रुपए के ऋण पर गिरवी रखी थीं। लेकिन जब वह अपना सोना वापस लेने शाखा पहुंचा, तो कर्मचारियों ने दावा किया कि उनके पास ग्राहक का कोई सोना जमा नहीं है और शाखा में उसके नाम से कोई आईडी या रिकॉर्ड भी मौजूद नहीं है।

इसके बाद शाखा कर्मचारियों ने यह कहते हुए मामले को और उलझा दिया कि जमा कराया गया सोना नकली था। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह जानकारी शाखा के एक कर्मचारी की ओर से दी गई है। पीड़ित का कहना है कि यह मामला संदिग्ध और धोखाधड़ी जैसा प्रतीत होता है, और वह अब उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी में है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!