काली देवी मंदिर पहुंचे भगवंत मान और राघव चड्डा का बड़े स्तर पर विरोध, जानें क्यों

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Jan, 2022 05:01 PM

large scale protest against bhagwant mann and raghav chaddha

पटियाला के काली देवी मंदिर में हुई बेअदबी के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान और राघव चड्डा हिंदू भाइचारे के साथ दुख प्रकट करने के लिए काली देवी मंदिर में पहुंचे थे।

पटियाला (कवलजीत) : पटियाला के काली देवी मंदिर में हुई बेअदबी के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान और राघव चड्डा हिंदू भाइचारे के साथ दुख प्रकट करने के लिए काली देवी मंदिर में पहुंचे, जिस दौरान उन्हें लोगो के विरोध का सामना करना पड़ा।  लोगों ने राघव चड्ढा व भगवंत मान पर राजनीतिक रोटियां सेकंने के आरोप लगाते हुए उनका बायकाट किया और कहा कि जो भी यहां राजनीति करने आएगा, उसको विरोध का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इस मौके पर भगवंत मान ने कहा कि इन बेअदबी को रोका जाना चाहिए और मंदिर की सुरक्षा बढ़ानी चाहिए इसके साथ ही भगवंत मान ने कहा कि मैं मंदिर के अंदर जाकर नतमस्तक होऊंगा और दुख सांझा करूंगा।

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के राघव चड्डा ने कहा कि मैं भी एक हिंदू हूं और ऐसीं घटनाएं होने से हमारे दिल को बहुत ठेस पहुंची है। इसलिए इस घटना के आरोपियों को पकड़ कर सख्त सजा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे पटियाला के डिप्टी कमिशनर और एस.एस.पी. के साथ भी बातचीत करेंगे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात करेंगे। लेकिन दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी से पहुंचे भगवंत मान और राघव चड्डा का हिंदु भाइचारे की तरफ से बड़े स्तर पर विरोध किया गया। इस मौके पर हिंदू भाईचारे ने कहा कि यह सभी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। इसलिए जो भी व्यक्ति यहां राजनीति करने आएगा, उसको विरोध का सामना करना पड़ेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!