Punjab में फिर होगा Blackout, सायरन बजते ही बंद करनी होगी Lights , जानें क्यों...

Edited By Vatika,Updated: 17 Sep, 2026 10:52 AM

another blackout in punjab

पंजाब सरकार की ओर से भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब सरकार की ओर से भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी जिलों में 27 नवंबर को रात 8 बजे सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज करवाई जाएगी। यह मॉक ड्रिल पूरे पंजाब में सिविल डिफेंस की तैयारियों का जायजा लेने और उन्हें और मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है।

मॉक ड्रिल की शुरुआत एयर रेड वार्निंग सिग्नल से होगी। इस दौरान दो मिनट तक हाई-लो पिच वाला सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद संबंधित डिप्टी कमिश्नर-कम-कंट्रोलर, सिविल डिफेंस की निगरानी में निर्धारित क्षेत्रों में ब्लैकआउट किया जाएगा। ब्लैकआउट के दौरान तय इलाकों में आम लोगों से सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद करने को कहा जाएगा। हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। मॉक ड्रिल पूरी होने के बाद दो मिनट तक तेज आवाज वाला सायरन बजाकर ‘ऑल क्लियर’ का संकेत दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!