Edited By Kalash,Updated: 17 Sep, 2026 05:36 PM

शराब की दुकानों/ठेकों को बंद करने की मंजूरी दी है।
बटाला (बेरी): श्री गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व के दौरान 18.09.2026 को बटाला उपमंडल की सीमा के भीतर शराब की दुकानें/ठेके बंद रहेंगे। सहायक कमिश्नर (आबकारी) इनफोर्समैंट-1 पंजाब द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी ने पंजाब आबकारी अधिनियम, 1914 की धारा 54 और पंजाब लीकर लाइसेंस नियमों के नियम 37 (9) के तहत अमन और कानून व्यवस्था बनाए रखने को मुख्य उद्देश्य मानते हुए, 18.09.2026 को बटाला उप-मंडल की सीमा के भीतर शराब की दुकानों/ठेकों को बंद करने की मंजूरी दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here