Edited By Urmila,Updated: 16 May, 2023 01:26 PM

उन्होंने कांग्रेसी, भाजपा और अकालियों को अहंकार है। सी.एम. मान ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा।
पंजाब डेस्क: सी.एम. मान आज पटियाला पहुंचे जहां उन्होंने पटियाला में नए बस स्टैंड का उद्घाटन किया। उन्होंने संबोधित करते कहा कि यह बस स्टैंड 61 करोड़ की लगात से बना है। इसमें 45 काउंटर हैं। नए बस स्टैंड से 1 दिन में 1500 बसें जाएंगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक मॉडल का बस स्टैंड है। पटियाला बस स्टैंड को रोल मॉडल बनाएंगे। बस स्टैंड पर आने वाली मुश्किलों का भी हल करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को बिजली की बचत और ट्रैफिक जाम से निजात है। उनकी सरकार की दुनिया भर में उनकी चर्चा है। इस दौरान उन्होंने सरकारी कार्यालयों के टाइम टेबल की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्लाट लेने वाले लोग रजिस्ट्री का रंग देखें।
उन्होंने कांग्रेसी, भाजपा और अकालियों को अहंकार है। सी.एम. मान ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जालंधर में वोटरों ने उनके काम को वोट डाली है सेहत सहूलियतें, फ्री बिजली, स्कूलों में किए काम को वोट पड़ी है। किसान, मजदूरों, गरीबों की वोट पड़ी है। विरोधियों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि नैगेटिव विचार को कोई पसंद नहीं करता। मैं आप जवाब नहीं देता लोग जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सारे विरोधी इकट्ठे होकर भी हार जाएंगे क्योंकि लोग वोट बैंक देखकर नहीं काम देखकर वोट डालते हैं। दूसरी पार्टियां एक-दूसरे की टांग ही खींचती रहती है। लोगों ने झाड़ू का बटन दबा कर विकास के बटन को दबने योग्य किया है। जालंधर के लोगों ने झाड़ू को बटन दबाकर कई लोगों के मुंह बंद कर दिए हैं। सी.एम. मान ने कहा कि उन्होंने जात-विरादरी पर नहीं पंजाब के नाम पर वोट मांगे हैं। भाजपा तो जमानत जब्त होने पर भी हार नहीं मान रही। जालंधर में विकास के नाम पर लोगों ने वोट दिया है और उनका काम पंजाब की सेवा करना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here