Edited By Urmila,Updated: 17 Aug, 2022 01:06 PM

पंजाब पुलिस व दिल्ली पुलिस ने मिलकर सर्च आपरेशन दौरान स्वतंत्रता दिवस के मौके 4 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस व दिल्ली पुलिस ने मिलकर सर्च आपरेशन दौरान स्वतंत्रता दिवस के मौके 4 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को मोहाली अदालत में पेश कर 5 दिन का रिमांड हासिल कर लिया गया था। इस बीच पूछताछ दौरान खुलासा हुआ है कि इन दहशतगर्दों को हथियार पाकिस्तान से मुहैया करवाए गए थे। पाक में बैठे गैंगस्टरों ने इन्हें हथियार सप्लाई किए थे। पुलिस को आतंकवादियों से चाइना का पी86 हेंड ग्रेनेड भी बरामद हुआ है। जानकारी अनुसार नीरज बवाना गैंग ने इन आरोपियों को पनाह दी थी। ये आरोपी दिल्ली व पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
बता दें स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में अलर्ट चल रहा था। इसी बीच पंजाब पुलिस ने 4 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर यह स्पैशल ऑप्रेशन चलाया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पकड़े गए 4 आरोपियों की पहचान प्रीत नगर मोगा के दीपक शर्मा, फिरोजपुर के गांव कोट करोड़ कलां के संदीप सिंह, दिल्ली के नजफगढ़ के गांव ईशापुर के सन्नी डागर और नई दिल्ली के गोइला खुर्द निवासी विपिन जाखड़ के रूप में हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here