सरहद पार से तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, ड्रोन के जरिए हथियार मंगाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Jun, 2026 05:37 PM

amritsar cross border smuggling racket busted

अमृतसर पुलिस को नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। थाना सुल्तानविंड पुलिस ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियार मंगवाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार...

अमृतसर: अमृतसर पुलिस को नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। थाना सुल्तानविंड पुलिस ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियार मंगवाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी ने बताया कि थाना सुल्तानविंड में एफआईआर नंबर 142/26 दर्ज की गई है। 25 जून 2026 को एसएचओ सुल्तानविंड और एएसआई दिलबाग सिंह पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले एक दोपहिया वाहन को शक के आधार पर रोका। वाहन पर सवार गुरसेवक सिंह और निरवैल सिंह की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। इनमें से तीन कारतूस पिस्तौल की मैगजीन में थे, जबकि दो कारतूस निरवैल सिंह की जेब से मिले।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। गुरसेवक सिंह और निरवैल सिंह के खिलाफ थाना छेहरटा में 30 अप्रैल 2026 को एक घर पर फायरिंग करने का मामला दर्ज है और दोनों उस मामले में फरार चल रहे थे।

डीसीपी ने बताया कि आगे की पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए हथियार तथा नशीला सामान मंगवाते थे। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जशनप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा को भी गिरफ्तार कर लिया। जशनप्रीत के खिलाफ पहले से ही करिंडी थाने में दो किलो हेरोइन बरामदगी का मामला दर्ज है, जबकि गुरसेवक सिंह के खिलाफ भी कई अन्य केस दर्ज हैं। दोनों आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर थे।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारों आरोपियों में से तीन बेरोजगार हैं, जबकि गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा गुरु नानक देव अस्पताल में ठेके पर सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!