Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Edited By Vatika,Updated: 29 Jun, 2026 03:54 PM

relief for government bus travel in punjab

पंजाब से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और चंडीगढ़ की यात्रा करने वाले सरकारी बस यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है

चंडीगढ़: पंजाब से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और चंडीगढ़ की यात्रा करने वाले सरकारी बस यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पनबस के बेड़े में जल्द ही 387 नई बसें शामिल की जाएंगी। इसके बाद इन प्रमुख रूटों पर बस सेवाओं का विस्तार किया जाएगा और लंबी दूरी के कई मार्गों पर बसों की संख्या लगभग दोगुनी होने की उम्मीद है। नई बसों की खरीद प्रक्रिया पनबस ने शुरू कर दी है।

नई बसों के आने के बाद वर्तमान में लंबी दूरी के रूटों पर चल रही बसों को स्थानीय मार्गों पर भेजा जाएगा। इससे राज्य के उन क्षेत्रों में बसों की कमी दूर होगी, जहां लंबे समय से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पीआरटीसी (PRTC) के लिए भी 100 नई मिनी बसों की खरीद प्रक्रिया पहले से जारी है, जिससे ग्रामीण और स्थानीय रूटों पर परिवहन सेवाएं और बेहतर होंगी।

हाल ही में परिवहन विभाग ने पनबस के लिए 606 नई बसें खरीदने का फैसला लिया था। पहले चरण में 387 साधारण (ऑर्डिनरी) बसें खरीदी जा रही हैं। इन बसों को मुख्य रूप से लंबी दूरी के रूटों पर चलाया जाएगा, क्योंकि फिलहाल इन मार्गों पर बसों की सबसे अधिक कमी है। नई बसों के संचालन से न केवल यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी, बल्कि परिवहन विभाग में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!