Weather Update: पंजाब में आज से होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Edited By Vatika,Updated: 08 Aug, 2020 11:04 AM

heavy rain will occur in punjab from today

मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में आज से पंजाब में आंधी चलने के साथ-साथ बारिश आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग

लुधियाना (सलूजा): मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में आज से पंजाब में आंधी चलने के साथ-साथ बारिश आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग मुताबिक 8 से 11 अगस्त तक चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में आंधी के साथ-साथ भारी बारिश हो सकती है।

डायरैक्टर मौसम विभाग ने बताया कि पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना, नवांशहर, जालंधर, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, पटियाला और बरनाला के अलावा कैथल, कुरूक्षेत्र, जींद , यमुनानगर, पंचकुला, अम्बाला, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, पानीपत और सोनीपत आदि में मानसून अपने रंग में बरस सकता है। इसके साथ गर्मी से  लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि गत दिवस  हलकी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में उमस वाला माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!