Edited By Kamini,Updated: 03 May, 2025 02:55 PM

शहर में GST विभाग की रेड होने की खबर मिली है। जा
लुधियाना : शहर में GST विभाग की रेड होने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान करोड़ों के टैक्स चोरी करने वाले एक ही परिवार के 3 लोगों को काबू भी किया गया है। जीएसटी विभाग की रेड गत रात्रि की गई। आरोपियों की पहचान संजीव कमार (उम्र 55), करण कुमार (उम्र 32) व शोभित (उम्र 27) निवासी मंडी गोबिंदगढ़ के रूप में हुई है।
इस पूरे मामले में जीएसटी विभाग के अधिकारी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी जीएसटी विभाग को जाली कंपनियां करोड़ों रुपए का चूना लगा रही थी। सूचना मिलने पर चंडीगढ़ टीम ने लुधियाना में रेड की और 3 को काबू कर लिया गया। फिलहाल इस मामले में जांच जारी और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। इसके साथ ही टीम द्वारा आरोपियों के पिछले 2 सालों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा इनके पास करने वाले कर्मचारियों की भी डिटेल निकलवाई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here