Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Mar, 2026 09:39 PM

शिवपुरी के बसंत नगर गली नंबर 3 में तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच करते हुए तीन लोगों को जख्मी कर दिया। जब आस पडोस के लोग बीच बचाव करने के लिए आए तो हमलावर धमकाते हुए फरार हो गए।
लुधियाना (गौतम) : शिवपुरी के बसंत नगर गली नंबर 3 में तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच करते हुए तीन लोगों को जख्मी कर दिया। जब आस पडोस के लोग बीच बचाव करने के लिए आए तो हमलावर धमकाते हुए फरार हो गए। जख्मियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जख्मियां की पहचान मुनीष कुमार, ध्रुव व उसके बेटे के रूप में की गई है। जानकारी देते हुए मुनीष ने बताया कि उनका एक साथी गली में ऑटो लेकर जा रहा था तो उसका ऑटो गली में पार्क की गई कार से टच हो गया। जिस पर ऑटो चालक ने खुद ही कार मालिक को बताया कि उसकी गलती है और वह उसके लिए नुकसान देने को तैयार है। लेकिन कार मालिक ने बात तय कर उससे 25 हजार रुपए लेने की मांग करनी शुरू कर दी। जब इस मामले को लेकर वह कार मालिक से बात करने के लिए गए तो उसने गाली गलौच करना शुरू कर दिया और मना कर उसने अपने साथियों को बुला कर उन पर तलवारों से हमला कर दिया। हमलावर ने उसे सिर व अन्य हिस्सों पर वार किए। इतना ही नहीं जब वह सिविल में इलाज करवाने के लिए गए तो हमलावर वहां भी पहुंच गए। जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति पर काबू किया।
कार मालिक मेडिकल करवाने के लिए खुद लगाते रहे कट
देर रात सिविल अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया जब मेडिकल करवाने के लिए कार मालिक व उसका साथी खुद के शरीर पर कट लगा रहे थे तो वहां पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने देख लिया। जब मीडिया कर्मी उनकी विडियो बनाने लगे तो कार मालिक व उसके साथी ने उन्हें भी धमकियां देनी शुरू कर दी। कार मालिक व उसका दोस्त अपने अन्य साथियों को ब्लेड लाने के लिए कह रहे थे ताकि वह कट लगा सके। इस बात की सूचना मिलते ही सिविल अस्प्ताल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और उनके साथियों को वहां से खदेड दिया।