Edited By Vatika,Updated: 15 Sep, 2022 03:07 PM

वित्त विभाग, ग्रामीण विकास, सहकारिता विभाग और जल आपूर्ति विभाग शामिल हैं।
पंजाब डेस्कः पंजाब के युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने अलग-अलग विभागों के उच्च अधिकारियों से मीटिंग करते हुए सरकारी नौकरियों में तेजी लाने पर जोर दिया है। बैठक के दौरान मुख्य सचिव को बताया गया कि विभिन्न 24 विभागों में 26 हजार 454 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। भर्ती किए जाने वाले विभागों में गृह विभाग (पुलिस), स्कूल शिक्षा (शिक्षक भर्ती), स्वास्थ्य, बिजली, तकनीकी शिक्षा, वित्त विभाग, ग्रामीण विकास, सहकारिता विभाग और जल आपूर्ति विभाग शामिल हैं।
बता दें कि नौजवानों को विदेश जाने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा अधिक से अधिक नौजवानों को पंजाब में ही रोजगार मुहैया करवाने के लिए मुख्य सचिव ने सारे विभागों को समय पर भर्ती मुक्कमल करने की हिदायतें दी है। उन्होंने कहा कि जिस विभाग में भर्ती प्रक्रियां चल रही है, उसे समय पर मुक्कमल करने की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएं तांकि जो ज्यादा से ज्यादा लड़के-लड़कियों को रोजगार के मौके प्रदान किए जा सके।