हाजीपुर: बेसहारा गाय के मुंह में फटा विस्फोटक, गंभीर रूप से घायल

Edited By Vatika,Updated: 23 Mar, 2026 03:29 PM

hajipur stray cow severely injured after explosive bursts in its mouth

गांव जुगियाल में एक बेसहारा गाय के मुंह में बारूदी गोला फटने के कारण उसके गंभीर रूप से घायल

हाजीपुर(जोशी): गांव जुगियाल में एक बेसहारा गाय के मुंह में बारूदी गोला फटने के कारण उसके गंभीर रूप से घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव जुगियाल के नंबरदार हरमील सिंह ने बताया कि गांव के पास एक बेसहारा गाय बेहद घायल अवस्था में घूमती देखी गई। जब गाय के जख्मों की बारीकी से जांच की गई, तो पता चला कि किसी बारूदी गोले के मुंह में फटने के कारण यह हादसा हुआ है।

अंदेशा जताया जा रहा है कि गाय ने अनजाने में कोई विस्फोटक सामग्री खा ली थी, जो उसके मुंह में ही फट गई। नंबरदार हरमील सिंह और ग्रामवासियों ने कहा कि यह गहरी जांच का विषय है कि यह बारूदी गोला गांव के पास कहां से आया और किसने रखा था। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि यदि ऐसे विस्फोटक खुले में पड़े रहे, तो यह किसी मानवीय जान के लिए भी घातक सिद्ध हो सकते हैं। ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी अमानवीय घटनाओं को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बेजुबान जानवर या इंसान का नुकसान न हो।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!