4 दिन पहले दुबई से लौटी युवती आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, घर के बाहर पुलिस तैनात

Edited By Mohit,Updated: 26 Mar, 2020 04:03 PM

girl returned from dubai 4 days ago admitted in isolation ward

जिले में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। फाजिल्का के सिविल अस्पताल में..............

फाजिल्का (नागपाल, लीलाधर): जिले में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। फाजिल्का के सिविल अस्पताल में एक युवती को लाया गया है जो करीब 4 दिन पहले दुबई से लौटी है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट से निकलने से पहले की गई जांच में वह कोरोना नेगेटिव पाई गई थी। अब वह खांसी, बुखार और जुकाम की शिकार बताई जा रही है।

अस्पताल प्रशासन ने उसकी स्क्रीनिंग के बाद कोरोना वायरस के लिए उसके ब्लड और थूक के सैंपल ले लिए हैं जिन्हें जांच के लिए पटियाला स्थित लैब में भेजा जाएगा। अब स्वास्थ्य विभाग उक्त युवती के संपर्क में आए लोगों की जांच करेगा और रिपोर्ट आने तक युवती को आइसोलेटिड वार्ड में रखा जाएगा। उक्त महिला 21 मार्च को जहाज द्वारा दुबई से अमृतसर लौटी व उसके बाद अमृतसर से फाजिल्का अपने घर पहुंची। बताया जा रहा है कि उक्त युवती की 3 बहनें, 1 भाई, एक मां तथा घर में 2 बच्चे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उसके परिवार को एकांतवास में रखा गया है और उनके घर के बाहर 2 पुलिस वाले तैनात कर दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!