Punjab: फूड सप्लाई विभाग का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Edited By VANSH Sharma,Updated: 19 Mar, 2026 08:25 PM

food supply department inspector arrested red handed while accepting bribe

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत कड़ी कार्रवाई की है।

जैतो (रघुनंदन पराशर): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत वेयरहाउस जैतो मंडी, जिला फरीदकोट में तैनात वेयरहाउस इंस्पेक्टर नरेश कुमार गोयल को 18,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आज इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव घणिया, जिला फरीदकोट के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी इंस्पेक्टर अक्सर रिश्वत लेने के लिए किसानों से खरीदी गई फसलों में जानबूझकर खामियां निकालता रहता है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता आढ़ती के रूप में काम करता है और आरोपी वेयरहाउस इंस्पेक्टर नरेश कुमार गोयल आढ़तियों से फसल की खरीद करता है। आरोपी इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता से 18,500 रुपये रिश्वत मांगी और कहा कि यदि वह रिश्वत नहीं देगा तो उसकी आने वाली गेहूं की फसल मंडी से नहीं उठने देगा।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज फिरोजपुर से संपर्क किया। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी इंस्पेक्टर को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 18,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!