लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, NRI को मारी गोली

Edited By Kalash,Updated: 24 Apr, 2022 11:36 AM

firing in jalandhar nri house

थाना रामा मंडी के अधीन पड़ते एरिया लद्देवाली यूनिवर्सिटी रोड पर रंधावा कालोनी में रहते एक एन.आर.आई. परिवार के घर से रात 1.30 बजे दाखिल हुए 3 लुटेरों ने एन.आर.आई. को गोली मार कर गम्भीर रूप

जालंधर (महेश): थाना रामा मंडी के अधीन पड़ते एरिया लद्देवाली यूनिवर्सिटी रोड पर रंधावा कालोनी में रहते एक एन.आर.आई. परिवार के घर से रात 1.30 बजे दाखिल हुए 3 लुटेरों ने एन.आर.आई. को गोली मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया और लाखों रुपए की भारतीय व विदेशी लूट ली।

यह भी पढ़ें : स्कूल से बंक मार नहर में नहाने गए बच्चों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, 2 की मौत

इतना ही नहीं लुटेरे एन.आर.आई. की बहू को बंधक बनाकर जबरन उसके सोने गहने भी उतरवा लिए। गहने व नकदी लेकर लुटेरे घर की छत से फरार हो गए। छत से वह घर के अंदर दाखिल हुए थे। वारदात को सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर व डी.सी.पी. इन्वेस्टिगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और गोली लगने से गम्भीर घायल हुए जौहल अस्पताल में उपचाराधीन एन.आर.आई. मलकीत सिंह पुत्र तीर्थ सिंह निवासी रंधावा कालोनी की पत्नी हरबंस कौर ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि वह दोनो (पति-पत्नी) तथा उनकी बहू अमनदीप कौर रात को अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे। आधी रात को घर के छत से आए लुटेरों ने लूट की नीयत से उन दोनों पति-पत्नी से धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। उनके शोर मचाने पर उनकी बहू अमनदीप कौर भी अपने कमरे से बाहर आ गई। उसे भी लुटेरों ने बंधक बनाते हुए उसके पहने हुए गहने में चेनी व बालियां उतरवा लीं।

यह भी पढ़ें : लुटेरों ने की वारदात को अंजाम देने की कोशिश, दुकान मालिक ने यूं दिखाई हिम्मत

वहीं लुटेरों का विरोध करने पर एक लुटेरे ने अपना पिस्तौल निकाला और मलकीत सिंह को गोली मार दी। एन.आर.आई. के घर हुई वारदात को लेकर थाना रामा मंडी में केस दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों तक पहुंचने के लिए पुलिस अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि इस वारदात को बहुत जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा। फिंगर प्रिंट माहिर व डॉग स्क्वॉयड समेत कई जांच टीमें भी एन.आर.आई. मलकीत सिंह के घर में जांच कर रही थीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!