मार डालने की नियत से युवक पर गोलियां दागी, 10 पर हत्या प्रयास का केस दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 21 May, 2020 12:16 PM

firing in amritsar

सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डालने की धमकी देखकर पैसा मांग रहे युवकों द्वारा मार डालने की नियत से गोलियां मारने के मामले में थाना गेट

अमृतसर (संजीव): सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डालने की धमकी देखकर पैसा मांग रहे युवकों द्वारा मार डालने की नियत से गोलियां मारने के मामले में थाना गेट हकीमा की पुलिस ने राहुल मट्टू, विवेक कुमार, विनय व गौला के विरुद्ध हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है। 

सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अमन व रवि के साथ घर के बाहर खड़ा था कि आरोपी राहुल मट्टू आया और उसे सोशल मीडिया पर उसकी फोटो डालने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा। जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी ने पिस्तौल निकाली और मार डालने की नियत से गोलियां चला दी। गोली लगने से वह घायल हो गिर गया और इतने में अन्य आरोपियों ने अमन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और आरोपी घायल कर मौके से फरार हो गए जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!