Punjab : इस विभाग का कर्मी 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू, विजीलैंस ने दबोचा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Aug, 2025 07:51 PM

fire brigade worker caught red handed taking bribe caught by vigilance

नगर निगम के अंतर्गत आती फायर बिग्रेड के इंचार्ज को विजिलेंस फाजिल्का की टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

अबोहर (सुनील): नगर निगम के अंतर्गत आती फायर बिग्रेड के इंचार्ज को विजिलेंस फाजिल्का की टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। विजिलेंस की टीम इंचार्ज वरिन्द्र कुमार को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार अबोहर के ही रिशभ कालिया ने विजिलेंस की टीम को शिकायत दी थी कि अबोहर के फायर बिग्रेड का इंचार्ज वरिन्द्र कुमार कथूरिया उनसे किसी कार्य के बदले में 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है।

पूर्व योजना के अनुसार विजिलेंस के अधिकारी रिशभ कालिया को साथ लेकर शाम करीब 6 बजे फायर बिग्रेड के आफिस में पहुंचें और जैसे ही योजना मुताबिक रिशभ कालिया ने 20 हजार रुपए इंचार्ज वरिन्द्र कुमार को दिए तो विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगे हाथों काबू कर लिया और इस मामले की जांच के लिए उन्हें अपने साथ ले गए। बताया जाता है कि विभागीय टीम फायर बिग्रेड का रिकार्ड भी अपने साथ जांच के लिए ले गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!