मशहूर पंजाबी अभिनेत्री Neeru Bajwa ने पंजाब के लिए की बड़ी घोषणा, 5/5 हजार रुपए..
Edited By Vatika,Updated: 18 Sep, 2025 03:52 PM

नीरू बाजवा सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रंथी सिंहों को अगले 6 महीने 5/5 हजार रुपए महीना देगी
फिरोजपुर(कुमार): प्रसिद्ध अभिनेत्री नीरू बाजवा ने हंभला फाउंडेशन पंजाब के माध्यम से हुसैनीवाला के निकटवर्ती सीमावर्ती गांवों के गुरुघरों में सेवा कर रहे ग्रंथी सिंहों को अगले 6 महीनों के लिए 5/5 हजार रुपए महीना वेतन/सेवा भेंट देने की घोषणा की है।
यह जानकारी हंभला फाउंडेशन पंजाब के गांव हजारा सिंह वाला में चल रहे 'मुढ़ वसेबा कैंप' में मुंबई से विशेष रूप से पहुंचे नीरू बाजवा एंटरटेनमेंट के सह-भागी संतोष सुभाष थिट्टे ने दी और बताया कि बाढ़ के कारण जहां फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा है, वहीं गुरुघरों के ग्रंथी सिंहों की हालत भी खराब हो गई है और उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
हंभला फाउंडेशन पंजाब के डॉ. सुरजीत सिंह सिद्धू, गामा सिद्धू और जगदीप वडिंग ने बताया कि इससे पहले भी नीरू बाजवा ने हंभला फाउंडेशन के माध्यम से इन सीमावर्ती गाँवों के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पूरी बोर्ड परीक्षा फीस भरने की घोषणा की है।
Related Story

पंजाब में नशे के खिलाफ गर्वनर के साथ दिखें डेरा ब्यास प्रमुख, कर रहे पैदल यात्रा

पंजाब में एक और सनसनीखेज वारदात, पत्नी-बेटे को गोली मार खुद को भी किया Shoot

Punjab : आधा दर्जन इलाकों में बिजली कट, 5 घंटे बिजली रहेगी गुल

भारत बंद का पंजाब पर असर: Jalandhar, Ludhiana, Amritsar सहित कई जिलों में सेवाएं प्रभावित

पंजाब Weather Alert: 13 से 17 फरवरी के बीच बदलेगा मौसम, जानें कब होगी बारिश

कंप्यूटर शोरूम में चोरों का धावा, लाखों रुपए का सामान किया चोरी

बड़ी वारदात: होटल के कमरे से मिली लड़की की ला/श

सुखबीर बादल का AAP पर बड़ा आरोप, बोले- ड्रग तस्करों से मासिक वसूली करते हैं पार्टी नेता

Crime : रिहायशी इलाके में मिला बड़ी मात्रा में ड्रग्स का जखीरा, एक आरोपी काबू, दूसरा फरार