विदेश भेजने के लिए लड़की के चक्कर में फंसा परिवार, फिर हुआ वो जो सोचा नहीं था

Edited By Tania pathak,Updated: 03 Apr, 2021 04:16 PM

family trapped in girl s affair to send abroad

आइलेट्स टेस्ट पास लड़कियों के साथ विवाह करवा कर विदेश जाने के चक्कर में कई लड़के लूट का शिकार हो रहे है।

पातड़ा (चोपड़ा): आइलेट्स टेस्ट पास लड़कियों के साथ विवाह करवा कर विदेश जाने के चक्कर में कई लड़के लूट का शिकार हो रहे है। ऐसा ही एक मामला पातड़ा शहर से सामने आया है। अढ़ाई साल पहले ब्रिजनन्दन शरण पुत्र राजपाल निवासी पातड़ा आइलेट्स टेस्ट पास की लड़की को बरनाला से विवाह कर लाया था जो मोटा ख़र्च करवा कर कैनेडा पहुंचने के बाद धोखा दे गई। पातड़ा पुलिस की तरफ से लड़के के पिता राजपाल की शिकायत पर लड़की और उसके माता-पिता के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लड़के के पिता राजपाल पुत्र बंत राम ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके लड़के का विवाह बरनाला की प्रितपाल कौर बेटी शमशेर सिंह के साथ हुआ था, जिसके विवाह और विदेश पढ़ने के लिए भेजने पर उनका लगभग 45 लाख रुपए ख़र्च हो गया था। इसके बाद उनका लड़का भी विदेश पहुंच गया था परन्तु वहां उसकी बहु ने चार दिन बाद ही उसके पर लड़के मारपीट का झूठा मामला दर्ज करवा दिया।

लड़के के पिता शमशेर सिंह ने केस वापस लेने के लिए प्रितपाल कौर की फीस भरने का बहाना लगा कर 2 लाख 70 हजार रुपए और ले लिए। परन्तु बाद में केस वापस नहीं लिया। उन्होंने तस्वीरे दिखाते हुए कहा कि अब उक्त लड़की कैनेडा में किसी और लड़के के साथ है और हमारा परिवार दर-दर की ठोकरे खा रहा है। पातड़ा पुलिस की तरफ से कथित आरोपियों शमशेर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, दविन्दर कौर पत्नी समशेर सिंह, प्रितपाल कौर बेटी समशेर सिंह निवासी किला मोहल्ला बरनाला खिलाफ धारा 420, 406, 120 बीज आई. पी. सी. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मुलजिमों की खोज के लिए छापेमारी की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!