पंजाब में नशे का कहर,  एक और युवक की मौत

Edited By Kamini,Updated: 25 May, 2022 09:47 PM

drug havoc in punjab death of another youth

फिरोजपुर में  नशे  से एक युवक की मौत होने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान वरिंदर सिंह (30) .......

फरीदकोट (राजन) : फिरोजपुर में  नशे  से एक युवक की मौत होने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान वरिंदर सिंह (30) निवासी बाजीगर बस्ती फरीदकोट के रूप में हुई है। मृतक के परिवारिक मैंबरों ने बताया कि वह पिछले एक साल से बच्ची व पत्नी कोर छोड़ गया है। मृतक के माम कुलदीप सिंह  ने बताया कि वरिंदर सिंह नशे का आदी था और उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि यह अचानक घर में गिर गया और जब उल अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के अनुसार मृतक नशे का आदी था जिससे बीमारी के चलते वह कमजोर हो गया था। पुलिस ने कहा कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके बाद शव को दाह संस्कार के लिए वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!