NMC बिल के विरोध में पंजाब में कल बंद रहेंगी एमरजैंसी सेवाएं

Edited By swetha,Updated: 07 Aug, 2019 08:20 AM

doctor protest against nmc bill

24 घंटे बंद रहेंगी एमरजैंसी सेवाएं

जालंधर(कमलेश): एन.एम.सी. बिल में हुए संशोधन के विरोध में आई.एम.ए. पंजाब ने 8 अगस्त को हड़ताल का ऐलान किया है, जिसमें आई.एम.ए. के सभी सदस्यों से एमरजैंसी सेवाओं समेत पूरी तरह बंद की मांग की गई है।

प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान आई.एम.ए. पंजाब के इलैक्टिड प्रधान डा. नवजोत सिंह दहिया, डा. जी.एस. गिल, डा. परमजीत सिंह बख्शी, डा. राकेश विग व डा. एम.एस. सोबती ने बताया कि 4 अगस्त को आई.एम.ए. हैडक्वार्टर नई दिल्ली में नैशनल लैवल पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया था, जिसमें समूह भारत के जूनियर डाक्टर विंग, आई.एम.ए. स्टूडैंट विंग व आई.एम.ए. के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मीटिंग में चर्चा हुई कि जे.डी.ए. समेत सभी मैडीकल विद्यार्थी पहले से ही हड़ताल पर हैं और संशोधित बिल के खिलाफ निश्चित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

इस दौरान फैसला लिया गया कि आई.एम.ए. भी 8 अगस्त को उनके साथ हड़ताल में शामिल होगा व 8 अगस्त को समूह पंजाब के आई.एम.ए. सदस्य एमरजैंसी सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद रखेंगे। कम्युनिटी 32 (1) आधुनिक विज्ञानिक प्रदाता मैडीकल पेशे से जुड़े लोगों को सेहत कम्युनिटी सेहत प्रदाता के तौर पर मिडल लैवल पर प्रैक्टिस करने के लिए सीमित लाइसैंस दे सकता है, जो नियमों द्वारा निर्धारित किए जा सकते हैं।  सीमित लाइसैंस, धारा 31 की उप धारा (1) अधीन रजिस्टर्ड लाइसैंसशुदा मैडीकल प्रैक्टीशनरों की कुल गिनती एक तिहाई से ज्यादा नहीं हो सकती। उप धारा (2) कम्युनिटी सेहत प्रदाता जिसकी उप अधीन धारा के तहत सीमित लाइसैंस दिए जा सकते हैं, सैक्शन (1) नियमों द्वारा निर्धारित तौर पर ऐसी स्थितियों  व  समय  के  लिए  कुछ हद तक मैडीकल प्रैक्टीशनर दवाई का अभ्यास कर सकता है।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!