पानी-सीवरेज बिल के डिफॉल्टर सावधान! 400 से ज्यादा को नोटिस जारी

Edited By Urmila,Updated: 26 Sep, 2026 11:51 AM

action against water and sewerage bill defaulters

पानी बचाओ मुहिम के तहत नगर निगम पटियाला की ओर से लंबे समय से सीवरेज और पानी के बिलों का भगुतान न करने वाले डिफॉल्टरों के विरुद्ध बड़ी मुहिम छेड़ दी गई है।

पटियाला/सनौर (मनदीप जोसन) : पानी बचाओ मुहिम के तहत नगर निगम पटियाला की ओर से लंबे समय से सीवरेज और पानी के बिलों का भगुतान न करने वाले डिफॉल्टरों के विरुद्ध बड़ी मुहिम छेड़ दी गई है। नगर निगम की कमिश्नर और वरिष्ठ पी.सी.एस. अधिकारी पूजा सियाल की अगुवाई में आज एडिशनल कमिश्नर निगम सिमरप्रीत कौर, सुपरिंटैंडैंट मुकेश की देखरेख में निगम की टीमों ने शहर के प्रमुख व्यापारिक व रिहायशी इलाकों लीला भवन, त्रिपड़ी और फोकल प्वाइंट में जोरदार छापेमारी की। निगम कमिश्नर पूजा सियाल ने बताया कि 400 से अधिक डिफॉल्टरों को नोटिस निकाले जा चुके हैं।

ब्रांच के इंस्पैक्टर गोल्डी कल्याण, जूनियर सहायक सुमीत भारद्वाज, सुभाष, हरविंदर सिंह और अन्य कर्मचारियों ने कई टीमें बनाकर कार्रवाई दौरान बकाया बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के 2 सीवरेज कनैक्शन मौके पर ही काटे और आधा दर्जन के करीब पानी के कनैक्शनों को भी बंद किया। निगम टीम के सख्त रुख को देखते हुए कई उपभोक्ताओं द्वारा मौके पर ही भुगतान किया गया, जिसके चलते टीम द्वारा करीब 2.5 लाख रुपए की मौके पर रिकवरी की गई।

मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाकर ऑनलाइन बिल भरें : पूजा सियाल

नगर निगम के कमिश्नर पूजा सियाल और एडिशनल कमिश्नर सिमरप्रीत कौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की असुखद कार्रवाई या कनैक्शन काटे जाने से बचने के लिए अपने बकाए तुरंत जमा करवाएं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर अभी तक सिस्टम में दर्ज नहीं है, वह तुरंत नगर निगम पटियाला के दफ्तर आकर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाएं,जिसके बाद प्रत्येक व्यक्ति का बिल बनते ही निगम की ओर से एस.एम.एस. भेजा जाएगा। जिसे देखकर प्रत्येक व्यक्ति पंजाब सरकार केएम-सेवा पोर्टल के जरिए घर बैठे ही अपने बिल ऑनलाइन भर सकेगा। निगम प्रशासन ने सख्त शब्दों में कहा कि डिफॉल्टरों के विरुद्ध यह सख्त मुहिम आने वाले दिनों में और तेज की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!