Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Dec, 2021 03:10 PM

पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह जोकि कुछ दिन.......
अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह जोकि कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे, पर जानलेवा हमला हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संतोख सिंह पर गत रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की गई। इस हमले में उनकी जान बाल-बाल बच गई लेकिन इस घटना के बाद इलाके में काफी दहशत पाई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः मनी चेंजर के कारिंदे से लाखों की लूट, हो सकते हैं सनसनीखेज खुलासे
मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि संतोख सिंह अपने ड्राइवर के साथ कार में घर लौट रहे थे कि कुछ लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। उन्होंने और उनके ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचा ली। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ेंः लुधियाना ब्लास्टः सी.आई.ए.स्टाफ के हाथ लगा एक और अहम सुराग
बता दें कि संतोख सिंह ने कुछ दिन पहले ही भाजपा पार्टी ज्वाइन की है। बताया जा रहा है कि उन्हें खडूर साहिब से टिकट मिल सकती है। इसलिए इस हमले के पीछे कोई राजनीति रंजिश थी या निजी रंजिश इस बारे में पुलिस जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here