देश में कपास की आमद 1,74,500 गांठ तक पहुंचीं

Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Nov, 2020 09:32 AM

cotton inflows to 1 74 500 bales in the country

देश में अब तक आई कुल आमद में पंजाब की मंडियों में 14,000 गांठ कपास, हरियाणा 20,000 गांठ, अपर राजस्थान 18,000........

जैतो(पराशर): चालू कपास सीजन साल 2020-21 के दौरान देश में कपास की रोजाना आमद में तेजी आने लगी है। सूत्रों के अनुसार देश के विभिन्न कपास पैदावार राज्यों की मंडियों में आज 1,74,500 गांठें पहुंची हैं, जो आगामी दिनों में 2 लाख गांठों की पार होने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

देश में अब तक आई कुल आमद में पंजाब की मंडियों में 14,000 गांठ कपास, हरियाणा 20,000 गांठ, अपर राजस्थान 18,000 गांठ, लोअर राजस्थान 9,5000 गांठ, गुजरात 30,000 गांठ, महाराष्ट्र 35,000 गांठ, मध्य प्रदेश 18,000 गांठ, आंध्र प्रदेश 8000 गांठ, कर्नाटक 10,000 गांठ और तेलंगाना 14,000 गांठ कपास की शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार देश में कल 1.40 लाख गांठ की आमद थी। 

आमद कम रहने का मुख्य कारण किसानों का देशव्यापी चक्का जाम होना है। भारतीय कपास निगम लिमिटेड की उत्तरी क्षेत्रीय राज्यों में कपास की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद होने से किसान मंडियों में कपास अधिक से अधिक लेकर आ रहे हैं क्योंकि कपास निगम न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 5400 से 5725 रुपए प्रति क्विंटल कपास खरीद रहा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!