Edited By Vatika,Updated: 14 Jul, 2026 01:55 PM

सोना-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार
पंजाब डेस्कः सोना-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 145,600 रुपए जबकि 22 कैरेट सोना 135,410 रुपए दर्ज की गई है। बात करें चांदी की तो चांदी आज 225, 400 रुपए तक पहुंच गई है।
उधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में MCX पर सोने का भाव 786 रुपए की तेजी के साथ 1,41,095 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 1307 रुपए के उछाल के साथ 2,19,025 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इंटरनेशनल मार्केट में सोना हरे निशान जबकि चांदी लाल निशान पर कारोबार कर रही है।