दहेज के विवाद को लेकर थाने पहुंची विवाहिता के पिता के साथ मारपीट, पति सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 06 Jul, 2026 04:31 PM

married woman reaches police station over dowry dispute

विवाहिता को दहेज में कार लाने के लिए तंग परेशान करने और मारपीट कर घर से निकालने के विवाद को लेकर थाना वूमेन फिरोजपुर में पहुंची विवाहिता और उसके पिता के साथ मारपीट।

फिरोजपुर (कुमार, मलहोत्रा, आनंद) : विवाहिता को दहेज में कार लाने के लिए तंग परेशान करने और मारपीट कर घर से निकालने के विवाद को लेकर थाना वूमेन फिरोजपुर में पहुंची विवाहिता और उसके पिता के साथ मारपीट करने के आरोप में थाना फिरोजपुर कैंट की पुलिस ने पति सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह जानकारी देते हुए ए.एस.आई. सलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता विवाहिता सरबजीत कौर पुत्री निधान सिंह वासी गांव काकू वाला ने पुलिस को दिए बयान और लिखती शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया है कि उसकी शादी करीब 5 वर्ष पहले गांव मूरकवाला में नरेंद्र सिंह के साथ हुई थी और इस समय उसका 4 वर्ष का बेटा और अपनी ननद की गोद ली हुई एक करीब 2 वर्ष की बेटी है।

विवाहिता के अनुसार उसके पिता ने शादी के समय उसे अपनी हैसियत से अधिक दाज दहेज दिया था मगर उसका पति तथा ससुर परिवार उसे दहेज में कार लाने के लिए बार-बार तंग परेशान करता और उसके साथ मारपीट करता था तथा इस मांग को लेकर उसे घर से निकाल दिया गया था और करीब 3 महीने से वह अपने माता-पिता के घर रह रही थी।

विवाहिता द्वारा थाना वूमेन सैल फिरोजपुर में अपने पति और ससुराल परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक दरखास्त दी गई थी जिस संबंधी 4 जुलाई 2026 को वह अपने परिवार के साथ थाना वूमेन सैल फिरोजपुर में आई थी जहां उसके ससुराल परिवार ने उसके तथा उसके पिता के साथ थाना वूमेन सैल फिरोजपुर के बाहर मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा विवाहिता के पति नरेंद्रपाल सिंह और ससुराल परिवार के सदस्यों जसवीर सिंह, सुखचैन सिंह, शिंगारा सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, पलविंदर सिंह, मनजीत सिंह और मोडा सिंह के खिलाफ बी.एन.एस. की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!