Edited By Kamini,Updated: 30 Jul, 2026 04:53 PM

पंजाब की जेलों में मोबाइल फोन सहित संदिग्ध सामान मिलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
फिरोजपुर (मल्होत्रा): पंजाब की जेलों में मोबाइल फोन सहित संदिग्ध सामान मिलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सेंट्रल जेल एडमिनिस्ट्रेशन ने 11 जुलाई से 28 जुलाई के बीच रूटीन चेकिंग के दौरान 6 फोन बरामद किए हैं। इस बारे में सिटी पुलिस स्टेशन को भेजी शिकायत में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि जेल गार्ड्स द्वारा रूटीन चेकिंग के दौरान 7 कैदियों से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
आरोपी कैदियों की पचहान कुलवंत सिंह निवासी गांव बेहखास, गुरजीत सिंह निवासी गांव नौशहरा वाला, गुरप्रीत सिंह गोरी निवासी गांव पीर इस्माइल खान, मनीष राजपूत निवासी खलासी लाइन कैंट, प्रियांशु निवासी भंडारिया वाली गली सिटी, संदीप सिंह निवासी गांव चांदी वाला, धर्मप्रीत सिंह जस्सा निवासी गांव झोक हरिहर से ये फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ जेल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here