Corona Warriors को सिरफिरे ने दी धमकी, बोला- '3 कत्ल कर चुका हूं, अब चौथा ना हो जाए, दौड़ जाओ'

Edited By Vatika,Updated: 14 Aug, 2020 05:52 PM

corona warrior threaten by criminal patient

कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य कर्मचारी जहां अपनी जान खतरे में डाल कर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ अन्य सेवाएं निभा

फाजिल्का (सुनील नागपाल): कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य कर्मचारी जहां अपनी जान खतरे में डाल कर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ अन्य सेवाएं निभा रहे हैं, वहीं कुछ स्थान पर देखने में आया है कि कुछ लोग स्वास्थ्य विभाग के साथ न सिर्फ़ सहयोग कर रहे हैं बल्कि धमकियां भी दे रहे हैं। ऐसा ही मामला फाजिल्का के गांव ढंडी कदीम का सामने आया है। जहां सेहत कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के पिता ने यह धमकी दी कि उसने 3 कत्ल किए हैं और 30 साल की सज़ा काट चुका है। अब चौथा कत्ल न करना पड़ जाए, इसलिए वह (स्वास्थ्य कर्मचारी) यहां से चले जाएं।

PunjabKesari

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना महामारी से पीड़ित व्यक्ति को अपने साथ लेकर जाने के लिए आई थी जिससे उसे क्वारंटाइन किया जा सके। जहां मरीज़ के पिता ने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकियां तक दे दीं। उधर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बाद में छापा मार कर दोनों को गिरफ़्तार कर लिया, जहां बेटे को क्वारंटाइन सैंटर जलालाबाद में भर्ती कर दिया गया है। 

PunjabKesari

क्या है पूरा मामला
दरअसल जंडवाला भीमेशाह के मल्टीपरपज हेल्थ कर्मचारियों ने शिकायत दी कि स्वास्थ्य विभाग से उन्हें एक नौजवान के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली थी। वह एंबुलेंस लेकर मरीज़ को ढंडी पुराना लेने उसके गांव पहुंच गए। मरीज़ के पिता कश्मीर सिंह को बताया कि उनका बेटा कोरोना पीडित है और उसे वह लेने आए हैं। पीड़ित नौजवन लवप्रीत समझाने पर साथ जाने के लिए राज़ी नहीं हुआ। इस पर उन्होंने उच्च आधिकारियों को फ़ोन किया तो लवप्रीत का पिता कश्मीर सिंह बोला अगर फ़ोन किया तो गलत हो जाएगा। धमकी दी कि वह 3 कत्ल पहले कर चुका है, 30 साल ज़ेल भी काटी है। ऐसा न हो कि चौथा कत्ल करना पड़े। इसलिए यहां से निकल जाओ। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डी. एस. पी. पलविन्दर सिंह ने बताया कि ढंडी पुराना में छापा मारी करके दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!