लुधियाना में कोरोना का कहर:  24 घंटों में एक की मौत व इतने नए केस आए Positive

Edited By Kamini,Updated: 08 Jun, 2022 07:27 PM

corona in ludhiana one death in 24 hours and so many new cases came positive

कोरोना की रफ्तार कम होती होती फिर से पंजाब में बढ़नी शुरू हो गई है। पिछले 3 दिनों में मोहाली ........

लुधियाना (सहगल): कोरोना की रफ्तार कम होती होती फिर से पंजाब में बढ़नी शुरू हो गई है। पिछले 3 दिनों में मोहाली के बाद लुधियाना में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। इन दिनों में जहां मोहाली में 25 पॉजिटिव मरीज सामने आए वहीं लुधियाना में 16 पॉजिटिव मरीजों के साथ एक मरीज की मौत हो गई। पिछले 24 घंटों में जिले में 8 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें से 7 मरीज जिले के रहने वाले हैं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 109968 हो चुकी है जबकि दूसरे जिलों में राज्यों के मरीजों की संख्या बढ़कर 14771 हो गई है। उक्त मरीज उपचार के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती हुए थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!