फिरोजपुर: कोरोना से हुई 1 की मौत और इतने नए केस आए सामने

Edited By Sunita sarangal,Updated: 08 Jul, 2021 04:11 PM

corona cases in ferozepur

जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र राज ने बताया कि जिले में आज एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई है....

फिरोजपुर(कुमार): जिला फिरोजपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी के साथ कम हो रही है और नए केसों में भी भारी कमी आने लगी है। जिले में इस समय केवल 84 संक्रमित रह गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 

जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र राज ने बताया कि जिले में आज एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, जो ब्लॉक गुरुहरसहाय की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक इस वायरस से 484 लोगों की मौत हो चुकी है। आज 11 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 10 मरीज ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 14119 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिनमें से 13551 अब तक तंदुरुस्त हो चुके हैं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!