Edited By Kalash,Updated: 23 Apr, 2022 03:55 PM

कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर तीखा हमला बोलते हुए सिद्धू को कांग्रेस का किराएदार बताया। सिद्धू के साथ जुड़े एक सवाल पर जवाब देते
चंडीगढ़ (अश्वनी): कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर तीखा हमला बोलते हुए सिद्धू को कांग्रेस का किराएदार बताया। सिद्धू के साथ जुड़े एक सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कई भागीदार और किराएदार होते हैं। मनीष तिवारी का यह बयान तब आया जब नए प्रधान राजा वड़िंग का ताजपोशी समागम था और नवजोत सिद्धू इस समागम से नदारद रहे। सिद्धू समागम में आए पर मंच पर मौजूद नेताओं की लाईन में नहीं बैठे। उन्होंने राजा वड़िंग को बधाई दी, गले लगाया और लौट गए।
यह भी पढ़ें : Important news: मान सरकार ने ट्रांसपोर्टरों को दी बड़ी राहत, किया यह ऐलान
इसी बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर नया विवाद छेड़ दिया। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस 5 साल के माफिया राज के कारण पंजाब विधानसभा चुनाव में हारी। मुख्यमंत्री तक माफिया में शामिल रहे। सिद्धू ने कहा कि बेशक उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं थी पर राजनीति को धंधा नहीं बनाया जा सकता। जिस दिन माफिया खत्म होगा, उस दिन पंजाब ऊपर उठेगा। वह आज भी पंजाब के अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं और यह लड़ाई जारी रहेगी। उधर पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने बिना किसी का नाम लिए सिद्धू पर निशाना साधते कहा कि बेशक वह मुख्यमंत्री के तौर पर हार की जिम्मेदारी ले रहे हैं पर पार्टी प्रधान की जिम्मेदारी पर वह कुछ नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री थे और अंत में कांग्रेस ने उन्हें आने वाले मुख्यमंत्री का चेहरा ऐलान किया था। ऐसे में कांग्रेस की हार का जिम्मा उनका ही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here