Edited By Kamini,Updated: 18 Sep, 2026 01:50 PM

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने रवनीत बिट्टू पर हमले की कड़ी निंदा की है।
पंजाब डेस्क : पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने रवनीत बिट्टू पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि, नशा-मुक्त यात्रा शुरू होने से पहले ही आम आदमी पार्टी बौखलाहट में आ गई है।
केवल ढिल्लों ने कहा कि, आज यात्रा शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर ‘आप’ के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। उनके काफिले की गाड़ियों पर अंडे और टमाटर फेंके गए तथा गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। मैं इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।
इसके साथ ही केवल ढिल्लों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा कि, आपके और आपके ड्रग माफिया द्वारा की जाने वाली इस तरह की कायराना कार्रवाइयों से भाजपा के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। नशे के खिलाफ शुरू की गई हमारी इस लड़ाई को हम अंजाम तक लेकर जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के डीजीपी से भी कहना चाहता हूं कि आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। पंजाब पुलिस को ‘आप’ के वालंटियरों की तरह काम करने के बजाय एक पेशेवर पुलिस बल की भूमिका निभानी चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here