विधानसभा चुनाव: सी.एम. चरणजीत चन्नी ने बताया कांग्रेस सरकार बनने पर करेंगे ये काम

Edited By Kamini,Updated: 18 Feb, 2022 04:30 PM

cm channi told that this work will be done if congress government is formed

सी.एम. चरणजीत चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रैंस की इस दौरान उनके साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी थे। पार्टी के मुताबिक सरकार चलेगी......

चंडीगढ़: सी.एम. चरणजीत चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रैंस की इस दौरान उनके साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के मुताबिक सरकार चलेगी। पार्टी हर वर्ग के साथ खड़ी रहेगी। बिजली के रेट व बिल, पानी के बिल व बकाया यह सभी वर्गों के लिए हुए हैं। ऐसे ही आगे भी जो कार्य होंगे वह सभी वर्गों को ध्यान में रख होंगे। उन्होंने अकाली दल पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ आटा-दाल देने से गरीबी खत्म नहीं होगी। कांग्रेस पार्टी की कोशिश है कि बच्चों को पढ़ा कर आगे बढ़ाया जाए। जनरल कैटागरी के लिए छात्रवृत्ति शुरू की जाएगी। पंजाब का विकास सिर्फ पढ़ाई के साथ ही हो सकता है। इसके साथ स्वस्थय होना भी जरूरी है। देश को अजाद काफी समय हो गया फिर कई मकान कच्चे हैं। एक लाख नौकरिया दी जाएंगी। 6 महीनों के अंदर-अंदर सभी कच्चे मकानों को पक्का करवाया जाएगा। हर कर्मचारी पक्का किया जाएगा। जितने कर्मचारी हैं उनके मुश्किलें हल की जाएगी। इसलिए कांग्रेस एक सुरक्षित सरकार, ईमानदार, टीम वर्क वाली, लोगों की इच्छा अनुसार काम करने वाली सरकार बनाएंगे। सी.एम. चन्नी ने भगवांत को चैलेंज किया कि अगर उन्हें लगता है कि चन्नी के बहुत ज्यादा प्रॉपटी है तो वह अपनी आधी प्रॉपटी देकर सी.एम. चन्नी के पूरी प्रॉपर्टी ले जाए। आगे उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है उनके पास बहुत ज्यादा प्रॉपटी है तो वह इसका सबूत लेकर आए वह सारी प्रॉपटी उनके नाम पर कर देंगे। 

सी.एम. चन्नी ने केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए कई लोगों ने कुर्बानिया दी हैं। सी.एम. चन्नी ने जगबानी और पंजाब केसरी का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने ने भी कई कुर्बानियां दी हैं। पंजाब पंजाबियों का है इसे कोई भी खराब नहीं कर सकता है। सी.एम. चन्नी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक होकर चुनाव लड़ेगी, टीम वर्क बनाकर काम करेगी। पंजाब में ड्रग माफिया को जल्द खत्म किया जाएगा। सी.एम. चन्नी ने कहा कि अगर वह सी.एम. बन गए तो उनके वह उनकी पत्नी के नाम पर कोई भी प्रॉपर्टी नहीं होगी। उन्होंने कहा व ईमानदारी काम करेगे, न कभी जिन्दगी में कोई नशा, शराब आदि का सेवान किया न करेंगे। लोगों के लिए ही वह समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर वह 3 महीनों इतने काम कर सकते हैं जो लोगों को पसंद आए तो 5 साल क्या नहीं कर सकते। इस बार कांग्रेस सरकार को मौका दिया जाए। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!