जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेसवे के काम पर किसानों का धरना, सामने आई ये बड़ी वजह

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Sep, 2026 12:36 AM

farmers stage protest over jammu katra expressway work

पठानकोट के भोआ क्षेत्र में बलसुआ गांव के पास जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेसवे का चल रहा निर्माण कार्य किसानों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर रुकवा दिया। इस दौरान किसान संगठनों के नेताओं और किसानों ने मौके पर धरना देकर नारेबाजी की।

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट के भोआ क्षेत्र में बलसुआ गांव के पास जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेसवे का चल रहा निर्माण कार्य किसानों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर रुकवा दिया। इस दौरान किसान संगठनों के नेताओं और किसानों ने मौके पर धरना देकर नारेबाजी की।

किसानों ने बताया कि एक्सप्रेसवे के निर्माण के कारण उन्हें आने-जाने वाले रास्तों और खेतों में पानी की निकासी को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान गांवों के पारंपरिक रास्तों और पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध किए जाने चाहिए, ताकि किसानों और आम लोगों को भविष्य में परेशानी न हो।

धरने के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान नहीं किया जाता, तब तक एक्सप्रेसवे का काम आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की कि किसानों से बातचीत कर रास्तों और पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!