Edited By Kamini,Updated: 21 Apr, 2022 05:40 PM

घर में दाखिल होकर दम्पत्ति से मारीपट करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव ककराला के तरणजीत ............
नाभा (जैन) : घर में दाखिल होकर दम्पत्ति से मारीपट करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव ककराला के तरणजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह ने बताया कि दोपहर में उनके घर में रमनदीप सिंह पुत्र बलवंत सिंह, उनकी पत्नी परमजीत कौर निवासी मानावाला निर्मल सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी ककराला गांव ने घर में दाखिल होकर उससे व उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर से मारपीट की। जान से मारने की धमकियां भी दी गई। घरेलू विवाद की रंजिश के कारण झगड़ा हुआ। एस.एच.ओ. सदर थाने ने बताया कि तीनों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 323, 324, 341, 452, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here