पंजाब में पाक ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी, BSF ने नाकाम की कोशिश

Edited By Urmila,Updated: 13 Jul, 2024 04:30 PM

bsf foils attempt to smuggle weapons through pakistani drones in punjab

फाजिल्का में भारत-पाक सीमा पर फायरिंग की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि देर रात भारत-पाकिस्तान सीमा पर बी.ओ.पी. मुहारसोना के पास पाकिस्तान की ओर से ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र घुसपैठ की।

फाजिल्का: फाजिल्का में भारत-पाक सीमा पर फायरिंग की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि देर रात भारत-पाकिस्तान सीमा पर बी.ओ.पी. मुहारसोना के पास पाकिस्तान की ओर से ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र घुसपैठ की। इस बीच बी.एस.एफ. जवानों ने फायरिंग की और अब इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान बी.एस.एफ. ने  3 पिस्तौल और 7 मैगजीन बरामद किए हैं।

बी.एस.एफ. के अधिकारी एम.एस. रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल देर रात पाकिस्तान से एक ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की है। जैसे ही सीमा पर मौजूद जवानों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने तुरंत फायरिंग शुरू कर दी।

अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रोन कहां है, वापस मुड़ गया है या गिर गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और इलाके को सील भी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में हथियारों की सप्लाई की जा रही थी। ये नापाक कोशिश को बी.एस.एफ. ने नाकाम किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!