ड्रग तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 तस्करों से हेरोइन और 2 ड्रोन बरामद

Edited By Urmila,Updated: 26 Sep, 2026 04:00 PM

major police action against drug trafficking

फाजिल्का पुलिस ने 3 ड्रग तस्करों से 270 ग्राम हेरोइन के साथ 2 ड्रोन बरामद करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

फाजिल्का (सुखविंदर): फाजिल्का पुलिस ने 3 ड्रग तस्करों से 270 ग्राम हेरोइन के साथ 2 ड्रोन बरामद करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। फाजिल्का पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 3 ड्रग तस्करों को 270 ग्राम हेरोइन और 2 ड्रोन के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए सतिंदर कुमार पी.पी.एस. सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) ने बताया कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार, इंचार्ज CIA फाजिल्का, एस.आई. कुलवंत सिंह के साथ थाना सदर जलालाबाद के एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान गांव सुखेरा बोडला से आगे घुबाया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को शक के आधार पर रोका गया और तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उनके पास से 270 ग्राम हेरोइन और 2 ड्रोन बरामद हुए। पुलिस ने तीनों को मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया और बरामद नशीले पदार्थ और ड्रोन अपने कब्जे में ले लिए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरमेश सिंह उर्फ गग्गी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव फत्तू वाला, लवप्रीत सिंह उर्फ लवली पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी जोधा भैणी और बलविंदर सिंह उर्फ नीति पुत्र राम सिंह निवासी ढाणी मघ सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!