भारत-पाक बॉर्डर के पास नशा तस्करी का भंडाफोड़, BSF ने बाप-बेटों समेत 3 तस्कर दबोचे

Edited By Urmila,Updated: 27 Sep, 2026 03:53 PM

major bsf operation at the ferozepur border

फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर के नजदीक बी.एस.एफ. द्वारा 3 नशा तस्करों को पाकिस्तान से मंगवाई गई करोड़ों रुपए के अंतर्राष्ट्रीय मूल्य की 12 किलो 301 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया गया है।

फिरोजपुर (कुमार, परमजीत): फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर के नजदीक बी.एस.एफ. द्वारा 3 नशा तस्करों को पाकिस्तान से मंगवाई गई करोड़ों रुपए के अंतर्राष्ट्रीय मूल्य की 12 किलो 301 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया गया है, जिन्हें बाद में थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के इंस्पैक्टर गुरविंदर कुमार ने बताया कि बी.एस.एफ. के असिस्टैंट कमांडैंट राजेश कुमार बी.ओ.पी. कस्सो के ने पुलिस को दी लिखती जानकारी में बताया कि बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा 3 बाप-बेटे नशा तस्करों साजन सिंह और बोबी सिंह पुत्र सुच्चा सिंह और उनके पिता सुच्चा सिंह पुत्र टेक सिंह वासी ढाणी राजपूता गांव किलचे को पाकिस्तान से लाई गई 12 किलो 301 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नशा तस्करों के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनके बैकवर्ड तथा फॉरवर्ड लिंक ट्रेस करते हुए पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीनों तस्करों को अदालत में पेश उनका पुलिस रिमांड लिया गया है और उनसे पता लगाया जाएगा कि उन्होंने यह हेरोइन किन पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई थी और आगे कहां डिलीवर की जानी थी। जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!