प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को भारी, साले ने दी जीजा को दिल दहला देने वाली मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Sep, 2021 05:03 PM

brother in law gave heart wrenching death to brother in law

गांव मालेवाल में अपनी बहन से मिलने गए युवक पर 3 लोगों द्वारा कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान लखवीर दास (35) पुत्र प्रकाश निवासी मालेवाल के रूप में हुई है।

चमकौर साहिब: गांव मालेवाल में अपनी बहन से मिलने गए युवक पर 3 लोगों द्वारा कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान लखवीर दास (35) पुत्र प्रकाश निवासी मालेवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लखवीर दास की बहन गांव मालेवाल में ही रहती थी। उक्त युवक जब अपनी बहन से मिलने उसके घर पहुंचा तो 3 हमलावरों ने कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूत्रों से पता चला है कि उक्त युवक की शादी गांव धुड़केकलां की एक लड़की से हुई थी। लड़की वाले अपनी बेटी का विवाह उसके साथ नहीं करना चाहते थे क्योंकि उक्त युवक पहले से शादीशुदा था। लड़की का भाई लखवीर सिंह इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं था। लेकिन इसके बावजूद भी लड़की ने अपने घरवालों से खिलाफ जाकर लखवीर दास से शादी कर ली। इसी बात को लेकर लड़की के परिजन उक्त युवक पर रंजिश रख रहे थे और बीते दिन जब लखवीर दास अपनी बहन के घर पहुंचा तो वहां उसका साला अन्य साथियों को साथ पहुंच गया और उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले दौरान लखवीर दास की मौके पर मौत हो गई। 

दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने पर एस.एच.ओ. गुरसेवक सिंह अपनी पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की बहन के बयान लेते हुए लखवीर सिंह (साला) व अन्य पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!