Edited By Kamini,Updated: 04 Jun, 2025 03:32 PM

आरोपियों की पहचान समक्ष भट्ट (आई.डी.एफ.सी. बैंक कर्मी), बलदेव सिंह (दोनों निवासी चंडीगढ़) और गुरजंट सिंह निवासी गांव सलाणा, जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है।
खन्ना : साइबर थाना पुलिस ने करीब 3.72 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में आई.डी.एफ.सी. बैंक कर्मी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला लुधियाना के खन्ना से सामने आया हैं। आरोपियों की पहचान समक्ष भट्ट (आई.डी.एफ.सी. बैंक कर्मी), बलदेव सिंह (दोनों निवासी चंडीगढ़) और गुरजंट सिंह निवासी गांव सलाणा, जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी नरपिंदर सिंह ने बताया कि माछीवाड़ा साहिब के 57 वर्षीय किसान संजीव पांधी को टैलीग्राम एप पर एक युवती ने फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर ठग लिया। युवती ने खुद को सुनैना गुप्ता बताया और किसान का ट्रेडिंग अकाऊंट खुलवाया। इसके बाद किसान को शुरू में मुनाफा दिखाकर 1.04 करोड़ रुपए निवेश करवाया गया। बाद में अकाऊंट में 3.66 करोड़ रुपए दिखाए गए और रकम निकालने के नाम पर उससे 24 लाख रुपए टैक्स तथा अन्य शुल्क के तौर पर वसूले गए।
इस तरह 10 फरवरी 2025 तक किसान से कुल 3.72 करोड़ रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। जब रकम नहीं मिली, तो उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तकनीकी जांच से 3 आरोपी काबू किए हैं, बाकी की तलाश जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here