Edited By Kalash,Updated: 17 Dec, 2025 02:51 PM

लुधियाना की फौजी कॉलोनी में घर में देह व्यापार के धंधे की खबर सामने आई है।
लुधियाना : लुधियाना की फौजी कॉलोनी में घर में देह व्यापार के धंधे की खबर सामने आई है। इसे लेकर इलाके के ही लोगों द्वारा मौके पर रेड की गई और मौके से 2 महिलाओं को काबू कर पुलिस के हवाले किया गया। इस दौरान एक महिला भागने में सफल हो गई।
जानकारी के अनुसार मौहल्ले के लोगों को घर में देह व्यापार के धंधे के चलने का शक था। इसके बाद उन्होंने करीब 15 दिनों तक नजर रखी और बाद में रेड कर मौके से 2 महिलाओं को काबू किया। इस दौरान पुलिस को मौके पर बुलाकर महिलाओं को उनके हवाले किया। इलाका निवासियों का कहना है कि उक्त महिलाओं ने माना की वह देहव्यापार का धंधा करती हैं। उन्हें काम दिलाने के बहाने इस धंधे में धकेला गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here