Big News: पंजाब में Kabaddi Tournament के बीच खिलाड़ी पर चली गोलियां, मची भगदड़

Edited By Kamini,Updated: 15 Dec, 2025 06:49 PM

shots were fired during the kabaddi tournament

पंजाब में इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है।

पंजाब डेस्क :  पंजाब में इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोहाली सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के बीच गोलियां चलाई गई हैं। इस दौरान एक खिलाड़ी पर फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाश बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए और घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद मौके से बदमाश फरार हो गए। बताया जा रहा है कि, फायरिंग की घटना पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के आने से कुछ समय पहले ही हुई है।

गोली लगने से घायल खिलाड़ी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, बदमाशों ने 3- से 4 फायर किए हैं। यही नहीं बदमाश खिलाड़ी के पास आए और फोटो खींचवाने के बहाने बिल्कुल नजदीक से गोली मारी गई। बदमाशों टारगेट ही घायल खिलाड़ी था। वह सीधा उसी के पास आए और फायरिंग करके मौके से फरार हो गए। इस मामल में गैंगस्टर कनेक्शन भी सामने आ रहा है। फिलहाल मौके पर पुलिस द्वारा मामले की गहाराई से जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!