दुल्हनिया का Swag, ठाठ से Thar चलाकर पहुंची ससुराल, तेजी से वायरल हो रहा Video
Edited By Vatika,Updated: 10 Dec, 2025 02:53 PM

सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन की एक प्यारी और अलग तरह की
पंजाब डेस्कः सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन की एक प्यारी और अलग तरह की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। पंजाब के लुधियाना की भवानी तलवार वर्मा ने शादी के बाद विदाई के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। भारी लहंगे में भवानी ने खुद अपनी थार चलाकर ससुराल जाने का फैसला किया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विदाई के बाद भवानी सीधे थार की ड्राइवर सीट पर बैठ जाती हैं। इसके बाद दूल्हा चिराग वर्मा उनकी बगल वाली सीट पर बैठता है और पूरी बारात पीछे-पीछे रवाना हो जाती है। रास्ते में दूल्हा मज़ाक में हाथ जोड़कर कहता नजर आता है— “राम-राम, घर पहुंचना है,” जिस पर दुल्हन मुस्कुरा देती हैं। कार के अंदर दोनों के बीच हंसी-मजाक भी चलता रहता है। यह हल्का-फुल्का और खुशहाल अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
ससुराल पहुंचने के बाद दुल्हन भारी लहंगे में गाड़ी से उतरती है और दूल्हे के साथ गृह प्रवेश करती है। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग दुल्हन के आत्मविश्वास और अनोखे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Related Story

Ludhiana में मेयर के पति पर अश्लील मैसेज के आरोप, ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

स्नैचरों की जमकर 'छितर परेड', मजदूरों ने लुटेरों को रंगे हाथों दबोच सिखाया सबक, वीडियो वायरल

Ludhiana के सिविल अस्पताल के बाहर सरेआम चली गोलियां, दहशत का माहौल

Ludhiana में खुलेआम लूट, पैदल चल रही लड़की से लुटेरों ने छीना मोबाइल

Ludhiana नशा माफिया पर शिकंजा, अवैध इमारत पर चला बुलडोजर एक्शन

Ludhiana ESI डिस्पेंसरी में दबंगई, दवा लेने आई बुजुर्ग महिला से बदसलूकी, भड़के लोगों ने बनाई Video

लुधियाना में तेज रफ्तार कार का तांडव: चालक ने डॉक्टर के घर में घुसाई गाड़ी, हुआ भारी नुकसान

Ludhiana : तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने खंभे को मारी टक्कर, धमाकों से दहला इलाका

Ludhiana में काल बनी तेज रफ्तार बस: ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, मासूम बच्ची की दर्दनाक मौ+त

लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार PRTC बस ने ली 38 वर्षीय व्यक्ति की जान