Edited By Vatika,Updated: 10 Mar, 2026 09:37 AM

महानगर में एक शख्स ने दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करते हुए न केवल महिला की
लुधियाना(राज): महानगर में एक शख्स ने दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करते हुए न केवल महिला की अस्मत से खिलवाड़ किया, बल्कि उसकी मर्यादा को भी सरेआम तार-तार कर दिया।
थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता ने बताया कि आरोपी हरजिंदर सिंह के साथ उसकी पिछले करीब 8-10 सालों से दोस्ती थी और उनके बीच शारीरिक संबंध भी थे। विवाद तब शुरू हुआ जब पीड़िता ने आरोपी से दूरी बनानी शुरू कर दी, जो आरोपी को नागवार गुजरी। पीड़िता का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बीते दिन की रात आरोपी जबरन उसके घर में दाखिल हो गया और उसकी मर्जी के खिलाफ दरिंदगी करते हुए शारीरिक संबंध बनाए।
इतना ही नहीं, आरोपी जाते समय उसे जान से मारने की धमकियां भी देकर गया। जुल्म की इंतहा यहीं खत्म नहीं हुई; आरोपी ने 6 मार्च को व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया और पीड़िता की अश्लील तस्वीरें व वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेजकर वायरल कर दिए। इस शर्मनाक हरकत के बाद पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।