Punjab Election Results : धालीवाल के पैतृक गांव में हारी AAP, पूर्व विधायक का पुलिस के साथ पड़ गया पंगा

Edited By Vatika,Updated: 17 Dec, 2025 09:33 PM

punjab nikay chunav result

पंजाब में ब्लॉक समिति व जिला परिषद के वोटों की गिनती बुधवार सुबह 8 बजे से जारी है। इस दौरान 12,814 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

पंजाब डेस्कः  पंजाब में ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए 14 दिसंबर को पड़े वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। ज़िला परिषद के 347 ज़ोन के लिए कुल 1249 और पंचायत समितियों के 2838 ज़ोन के लिए करीब 8 हज़ार उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो रहा है। अब तक आए नतीजों के अनुसार ज़िला परिषद के 347 ज़ोन में से 15 पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है, जबकि ज़िला परिषद के 15 और पंचायत समितियों के 181 उम्मीदवार निर्विरोध विजेता घोषित किए गए हैं।

विधायक धालीवाल के पैतृक गांव में ‘आप’ को हार
यह भी जानकारी सामने आई है कि आम आदमी पार्टी अपने मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल के पैतृक गांव में भी हार गई है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी अपनी विधायक नरिंदर कौर भराज के विधानसभा क्षेत्र में भी हार का सामना कर रही है।

पूर्व विधायक जलालपुर का पुलिस से हुआ टकराव
पटियाला में चल रही वोटों की गिनती के दौरान पूर्व विधायक घनौर मदन लाल जलालपुर और उनके बेटे गगनदीप जलालपुर का डीएसपी घनौर हरमनप्रीत सिंह चीमा के साथ विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि गगनदीप जलालपुर और मदन लाल जलालपुर अपने उम्मीदवारों के समर्थन में काउंटिंग सेंटर के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने जलालपुर परिवार को काउंटिंग सेंटर के बाहर ही रोक दिया। इसी दौरान वहां काफी हंगामा देखने को मिला। मदन लाल जलालपुर और उनके बेटे गगनदीप जलालपुर काउंटिंग सेंटर के गेट के सामने नारेबाजी करने लगे और जमीन पर बैठ गए। इस मौके पर गगनदीप जलालपुर और डीएसपी हरमनप्रीत सिंह चीमा के बीच तीखी नोकझोंक और बहस भी होती हुई नजर आई।

कौन-सी पार्टी आगे चल रही है?
आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। अब तक आए चुनावी नतीजों के मुताबिक, ब्लॉक समिति की कुल 2838 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 413 सीटें जीत ली हैं। वहीं कांग्रेस ने 65, अकाली दल (बादल) ने 62, भाजपा ने 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 41 सीटें जीती हैं। इसी तरह जिला परिषद की 347 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 35 सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस के खाते में अब तक 2, अकाली दल (ब) के खाते में 1, भाजपा के खाते में 1 और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को मिली है। चुनावी नतीजे काफी दिलचस्प बने हुए हैं। जिला परिषद की 18 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है, जबकि अकाली दल ने 2, कांग्रेस ने 2 और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती है। इसी तरह ब्लॉक समिति की 334 सीटों पर अब तक आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 40 सीटें मिली हैं, अकाली दल (ब) ने 37 सीटें, भाजपा ने 1 सीट और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 28 सीटें जीती हैं।

चुनावी रुझान:
अब तक के रुझानों के अनुसार, जिला परिषद की 18 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे है, जबकि अकाली दल और कांग्रेस ने 2-2 सीटें और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती है। वहीं ब्लॉक समिति में आम आदमी पार्टी 334 सीटों के साथ आगे है, कांग्रेस को 40, अकाली दल (ब) को 37, भाजपा को 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 28 सीटें मिली हैं।

पढ़ें कौन सा उम्मीदवार कहां से जीता

  • ब्लाक समिति
  • AAP-867
  • Congress-216
  • Akali Dal-129
  • BJP-20
  • Others- 63
  •  
  • जिला परिषद
  • AAP-60
  • Congress-07
  • Akali Dal-02
  • BJP-01
  • Others-02
  •  
  • दीनानगर पंचायत समिति
  • बथवाल – कांग्रेस
  • आवांखा – कांग्रेस
  • मुगराला – कांग्रेस
  • डीडा – कांग्रेस
  • दमूरी – आप
  • चौंता – भाजपा
  • कोठेवाल – आप
  • झोरोली – भाजपा
  • कलीजपुर – कांग्रेस
  • पखोवाल – आप
  • राऊवाल – कांग्रेस
  •  
  • दोरांगला पंचायत समिति
  • जोन डुग्गरी – आप पार्टी विजयी
  • जोन दौरांगला – कांग्रेस विजयी
  • जोन शेखा – आप पार्टी विजयी
  • जोन बुगना – आप पार्टी विजयी
  • जोन सुल्तानी – कांग्रेस विजयी
  • जोन ठठी – कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी

 

  • नवांशहर ब्लाक से कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार विजयी
  •  शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के गांव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत दर्ज हुई है। पूरे आनंदपुर साहिब में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर।
  • गढ़शंकर में आप ने 10 में से 5, कांग्रेस ने 3, अकाली दल ने 1 व एक सीट पर आजाद उम्मीदवार जीता है। 
  • रोपड़ में 15 सीटों में से आप ने 7, कांग्रेस ने 6, अकाली दल ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है। 
  •  
  • दसूहा में 3 ब्लॉक समिति ज़ोन के नतीजे, 2 पर AAP और 1 जोन पर  कांग्रेस विजयी
  • विधानसभा हलका धर्मकोट के ब्लॉक समिति भिंडर खुर्द से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार वीरपाल कौर विजयी
  • विधानसभा हलका धर्मकोट के ब्लॉक समिति ज़ोन रोली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार राजिंदर कौर गिल विजेता
  • खरड़ ब्लॉक समिति चुनावों में अल्लापुर और कालेआल ज़ोन से शिरोमणि अकाली दल की सुखप्रीत कौर और बलजीत कौर विजयी
  • ब्लॉक बठिंडा में ब्लॉक समिति चुनावों के दौरान महिमा सरजा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और ब्लॉक समिति बहिमण दीवाना से शिरोमणि अकाली दल पार्टी के उम्मीदवार विजयी हैं।
  • टांडा उड़मुर मियाणी ज़ोन से कांग्रेस पार्टी के परविंदर सिंह लाडी ने आम आदमी पार्टी के मास्टर कमल लाल मियाणी को हराकर जीत हासिल की।
  • ब्लॉक समिति आदमपुर के ज़ोन नंबर-3 से आम आदमी पार्टी की ज्योति बाला विजयी रहीं।
  • फतेहगढ़ साहिब के खेड़ा ब्लॉक समिति से ‘आप’ की सरबजीत कौर विजयी।
  • ब्लॉक आदमपुर के ज़ोन-2 दौलीके सुंदरपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कमलजीत सिंह सलाला विजेता रहे।
  • दसूहा का संसारपुर ज़ोन कांग्रेस ने जीता, जबकि पसी कंडी ज़ोन ‘आप’ ने अपने नाम किया।
  • ब्लॉक आदमपुर के ब्यास गांव ज़ोन से कांग्रेस उम्मीदवार प्रभा मडार ने 117 वोटों से जीत हासिल की।
  • रूपनगर के घनौला ज़ोन से कांग्रेस उम्मीदवार अमनदीप सिंह को विजेता घोषित किया गया।
  • रोपड़ में आम आदमी पार्टी के लोढ़ी माजरा ब्लॉक समिति ज़ोन से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनजीत कौर 400 से अधिक वोटों से विजयी रहीं।
  • मोगा में ज़ोन दौलतपुरा से अकाली दल के उम्मीदवार गुरशरण सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अंग्रेज़ सिंह समरा को 9 वोटों से हराया।
  • ब्लॉक समिति ज़ोन इआली कलां से विधायक इआली के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार किरपाल सिंह पाला ने जीत हासिल की।
  • ब्लॉक भोगपुर के ज़ोन नंबर-1 से कांग्रेस उम्मीदवार बीबी प्रभा मंडेर को विजेता घोषित किया गया।
  • हलका टांडा-उड़मुड़ के ज़ोन मुरादपुर नरियाल से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार मनजीत कौर ने आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर और भाजपा के उम्मीदवार को हराया।
  • ब्लॉक समिति सीट सिधवां बेट से कांग्रेस के निर्मल सिंह 190 वोटों से जीते।
  • सलेमपुर सीट से विधायक मनप्रीत सिंह इआली के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार मंदीप कौर थिंद 181 वोटों से विजयी रहीं।
  • भूंदड़ी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पाल कौर 20 वोटों से जीतीं।
  • PunjabKesari
  • फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे जाम
  • जलालाबाद में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव नतीजों की गिनती के दौरान कांग्रेस, BJP और अकाली दल ने फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के एजेंटों को गिनती केंद्रों में घुसने नहीं दिया जा रहा है, जबकि AAP नेता अंदर बैठे हैं।
  •  
  • कहां हुआ हंगामा
  • पटियाला देहाती हलके में आने वाली ब्लॉक समिति और ज़िला परिषद सीटों की गिनती के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज जसपाल सिंह बिट्टू चट्ठा को गिनती केंद्र के अंदर जाने से रोक दिया गया, जबकि इसके विपरीत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह गिनती केंद्र के अंदर मौजूद थे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी तीखी बहस भी हुई।
  • अमृतसर के मजीठा में मतगणना केंद्र के स्ट्रांग रूम में ताला लगा हुआ है
  •  लुधियाना के मुल्लापुर दाखा में मतगणना केंद्र में बैठने को लेकर विवाद हुआ है। 
  •  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!